जल संरक्षण


🌹 🌹 🌹 🌹
जल से ही जीवन बना, जल जीवन आधार।
रखो बचाकर जल सदा, जल जीवन का सार।।१

जल से ही होता सदा, अपना सारा काम।
जल संरक्षण के लिए, करें उपाय तमाम।। २

मचा हुआ चारों तरफ, जल बिन हाहाकार।
होती है जल के लिए, आपस में तकरार।। ३

जल बिन है जीवन नहीं, इतना रखना याद।
तड़पोगे इसके बिना, मत कर जल बर्बाद।। ४

माना पानी का नहीं, लगता कोई मोल।
पर जल जीवन के लिए, होता है अनमोल।। ५

किस प्रकार से जल बचे, इसका करो प्रयास।
धन-दौलत से कीमती, पानी सबसे खास।। ६

जल-संकट नित बढ़ रहा, हुआ रूप विकराल।
त्राहि-त्राहि सब कर रहे, सूखे से बेहाल।। ७

सूख रही है यह धरा, सूखी नदियाँ ताल।
गया किधर जल था यहाँ, बन कर खड़ा सवाल।। ८

बूंद-बूंद अमृत भरा, फेको मत बेकार।
जल बगैर कुछ भी नहीं, गलती करो सुधार।। ९

बड़ा पाप जल फेंकना , कहते वेद पुराण।
सभी जीव करते ग्रहण, जल से पोषित प्राण।। १०

जल से सकल जहान है, जल बिन सब श्मशान।
जल संरक्षण सब करे, कीमत को पहचान।। १ १

जल की ताकत को समझ,हे मानव अज्ञान।
इसे बचाओ मान लो, कहता है विज्ञान।। १२

मिल जुल कर रोको सभी, जल रोहन अभियान।
बिना मौत दोगे गवा, वरना अपनी जान। १३

अब मनमानी छोड़ दो, बनो नहीं नादान।
व्यर्थ बहाओ जल नहीं, जल की महिमा जान। १४
🌹 🌹 🌹 🌹 –लक्ष्मी सिंह 💓 ☺

Facebook
Twitter
Goo

Comments

Popular posts from this blog

एक चतुर नार

हमसफ़र

चंद्र ग्रहण