नारी नर से कम नहीं
नारी ने नर को जना,करती जीवन दान।
नारी से ही नर बना,है नर का उत्थान।। २
नारी नर की मान है, नारी नर की शान।
वेद पुराणों ने किया, नारी का गुणगान। ३
नारी से घर घर बने, बिन नारी सुनसान।
जिस घर में नारी नहीं, वो घर है शमशान। ४
भूले से भी मत करो, नारी का अपमान।
जीवन में सुख शांति है, इससे ही नादान।। ५
-लक्ष्मी सिंह


Comments
Post a Comment