आज चाँदनी रो रही, चाँद हुई है ग्रास। गहन अँधेरा हो गया, व्याकुल गगन उदास।।१। मनोदशा सबसे गहन, चंद्र ग्रहण की रात। आज सखी किससे कहूँ, अपनी मन की बात।।२। चंदा मामा हो गये, गुस्से से अति लाल। राहु-केतु फिर आ गये, बन कर उनका काल।। ३। – लक्ष्मी सिंह
माँ के दामन में रहे, सिर्फ वफा के फूल। औलादों के हर सितम, हँस कर करे कबूल।। १ माँ को दुख देना नहीं, मत करना तुम भूल। माँ जो भी देती दुआ, भगवन करे कबूल।। २ माँ होती ममतामयी, करुणा का अवतार। माँ छाती के दूध का, सभी हैं कर्जदार।। ३ माँ अपना सबकुछ करे, बच्चों पर कुर्बान। होता दुनिया में नहीं, कोई मात समान।। ४ माँ के चरणों में बसे, काशी-गया-प्रयाग। गलती से करना नहीं, अपनी माँ का त्याग।। ५ -लक्ष्मी सिंह
एक नार निकली चतुर, करके जब सिंगार। धीरे-धीरे से धुसी, मेरे मन के द्वार।। 1 उस नारी का दास मैं, जिससे लागे नैन। भटक रहा हूँ राह में, मिल जाये तो चैन।। 2 का-का कर कितना करे, कारे कागा शोर। उस नारी के संग ही, लागे नैना मोर।। 3 इंदु, चकोरी, चाँदनी , उस नारी का नाम। दुनिया नाचे ताल पे, ता ता थइया राम।। 4 ये चतुर होशियार है, समझ न इसको गाय। चक्कर छोड़ेगा नहीं, मर जायेगा हाय।। 5 चतुराई दुनिया करे, लाख बिछाये जाल। छुट्टी सबकी वो करे, सीधी कर दे चाल।। 6 बड़ी निगोड़ी चाँदनी, कितना मुझे जलाय। छिटके तो चुपचाप से, चित मोरा बिसराय।। 7 —लक्ष्मी सिंह Comment 0 Views 7
Comments
Post a Comment