रिश्ता



१)
है
रिश्ता
मिठास
कुछ  खास
प्रेम प्रयास
अटल विश्वास
सुखद अहसास ।

२ )
ये
रिश्ता
सम्मान
अनजान
सारा जहान
एक पहचान
ईश्वर  वरदान।

३ )
ये
रिश्ता
जीवन
मधुवन
अपनापन 
प्रेम का बंधन
है सबसे पावन।

४ )
ये
रिश्ते
हँसते
गुलदस्ते
दिल के रास्ते 
प्रेम के फरिश्ते
जीवन में बसते।

५ )
ये
रिश्ता
हमारा
प्रेम भरा
नदी की धरा
जीवन सहारा
सागर से गहरा।


६ )
ये
रिश्ता
संसार
मनुहार
प्यार-दुलार
जीवन आधार
सतत व्यवहार।

७ )
ये
रिश्ता
अर्पण
हर क्षण 
दिव्य तर्पण 
प्रेम समर्पण
जीवन का दर्पण। 
-लक्ष्मी  सिंह 

Comments

Popular posts from this blog

चंद्र ग्रहण

माँ

एक चतुर नार